Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने दिल दहला दिया है. ऐसे में इससे जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां जुड़े रहिए.
Tiger Shroff Firing News LIVE: आरोपियों का मेडिकल कराने हॉस्पिटल पहुंची मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस अब आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए कोटा के MBS अस्पताल पहुंच रही है
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों से जुड़ी खबर
टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि अभी तक यह साफ नहीं कि आरोपियों को कोटा से ट्रेन से ले जाया जाएगा या फिर सड़क मार्ग से मुंबई पुलिस दोनों विकल्पों पर विचार कर रही है. कोटा से मुंबई के लिए अभी कई ट्रेनें हैं. हालांकि, सड़क मार्ग से ले जाने की ज्यादा संभावना है.
Tiger Shroff Firing News LIVE: सूरत से 3 संदिग्ध का सीसीटीवी वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ शूटिंग केस में तीन संदिग्ध का सूरत से CCTV सामने आया है. तीनों संदिग्ध महाराष्ट्र पासिंग टैक्सी से सड़क के रास्ते सूरत पहुंचे. जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को सुबह 1:31 बजे, तीनों को CCTV में सूरत रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट से अंदर जाते देखा गया. ठीक दो मिनट बाद, सुबह 1:33 बजे, तीनों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12939) के जनरल डिब्बे में सफर करते देखा गया. सड़क के रास्ते सूरत पहुंचने से लेकर रेलवे स्टेशन में घुसने और ट्रेन में चढ़ने तक संदिग्धों का सफर CCTV फुटेज में सामने आया है.
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ को मुंबई में मारी गोली, कुछ घंटे बाद गुजरात में दिखे आरोपी- मुंबई पुलिस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पीसी में बताया कि आरोपियों ने मुंबई में गोली मारी और कुछ घंटे बात ही गुजरात में दिखे. दिल्ली और राजस्थान पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ा गया है.
er Shroff Firing News LIVE: कोटा की SP तेजस्वनी गौतम का बयान
अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग की घटना के बाद 3 आरोपियों को राजस्थान कोटा से अरेस्ट किया गया. ऐसे में अब SP तेजस्वनी गौतम का ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया और बताया, ‘हमें मुंबई पुलिस से जानकारी मिली थी कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के संदिग्ध आरोपी एक ट्रेन में सफर कर रहे हैं और वह
ट्रेन कोटा जंक्शन पहुंचने वाली है. सूचना मिलने के 15-20 मिनट के भीतर ही हमने यह ऑपरेशन चलाया. मैंने टीमें बनाईं,
ट्रेन की पहचान की गई और उसकी तलाशी ली गई. कोटा सिटी पुलिस के सभी जवानों को अलग-अलग टीमों में बांटकर अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया था. मुंबई पुलिस ने हमें CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई थी, जिसकी मदद से ट्रेन में सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया.’
उन्होंने बताया, ‘पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. तीनों आरोपियों में से दो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा बिहार के बेगूसराय का है, जो पिछले 3-4 सालों से मुंबई में रैपिडो पायलट के तौर पर काम कर रहा था. तीनों को हिरासत में ले लिया गया और मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मुंबई पुलिस कोटा पहुंच चुकी है और हम आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए उन्हें सौंप रहे हैं. आरोपियों के नाम रेहान, ऋतिक उर्फ रोशन हैं, और तीसरा आरोपी नाबालिग है.’
